Sun. May 24th, 2026

नहाते समय गंगा में बहे रहे युवक को बचाया

logo

हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा और हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में फंस गया। घटना स्थल पर मौजूद SDRF टीम ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका रेस्क्यू किया गया। युवक की पहचान शत्रुघ्न निवास, पुत्र  संतोष कुमार, निवासी देहरादून के रूप में हुई। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि गंगा नदी अथवा अन्य जलधाराओं में केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी का बहाव अत्यंत तेज एवं अप्रत्याशित हो सकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें। SDRF द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *