Thu. Jul 9th, 2026

पैदल ही दफ्तर पहुँचे जिलाधिकारी

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री के ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए ज़िला प्रशासन ने प्रेरणादायक पहल की। इसी क्रम में ज़िलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंचे और ऊर्जा बचत का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन पैदल चलने, साइकिल या सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की। मार्ग में डीएम ने दुकानों का निरीक्षण कर मानकों के पालन के निर्देश दिए तथा जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *