स्थानीय किसानों की सब्जियों की आपूर्ति का शुभारंभ किया
उत्तरकाशी। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्योगिक परिषद के एमओयू के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। आईटीबीपी मातली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने स्थानीय किसानों की सब्जियों की आपूर्ति का शुभारंभ किया। पहली खेप में 32 कुंतल ताज़ी सब्जियाँ व फल, जिनका मूल्य लगभग 1.30 लाख रुपये है, 12वीं व 35वीं बटालियन को भेजे गए। एमओयू के अनुसार भविष्य में आईटीबीपी की 25% मांग स्थानीय किसानों से पूरी होगी। यह पहल रेनुका समिति, रेनुका चौमास एफपीओ और भागीरथी अन्नपूर्णा एफपीओ के सहयोग से संचालित है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और पलायन पर रोक लगेगी।
