संवाद कार्यक्रम” आयोजित हुआ
उत्तरकाशी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अपवंचित व कमजोर वर्ग के बच्चों के प्रवेश में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला मुख्यालय सभागार में “संवाद कार्यक्रम” आयोजित हुआ। इसमें भटवाड़ी के बच्चों व अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया और सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया। 23 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ट्रैक सूट, जूते, छाता, टिफिन, वाटर बोतल व आर्ट किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोटियाल, डीईओ श्री शैलेन्द्र अमोली, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हर्षा रावत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए।
