सघन निरीक्षण अभियान चलाया
उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्री यमुनोत्री मार्ग पर ब्रह्मखाल, बड़कोट, गंगगानी, खरादी और जानकीचट्टी बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बलवंत सिंह चौहान ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, गुणवत्ता, भंडारण और विक्रय मानकों की जांच की। सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह ने बताया कि आटा, दाल, खाद्य तेल, पनीर व दलिया सहित छह खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
