Thu. Apr 9th, 2026

डीएम के आश्वासन पर प्रभावित ग्रामीण माने

चमोली। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का चल रहा धरना जिलाधिकारी गौरव कुमार के आश्वासन के बाद स्थगित करने पर सहमति बन गई है। जोशीमठ तहसील सभागार में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील प्रशासन, एनटीपीसी और परियोजना प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने प्रभावितों की मांगों को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी को निर्देश दिए कि स्थानीय युवाओं को उनकी क्षमता के अनुसार नियमों के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चारापत्ती के मुआवजे के संबंध में शासन और भारत सरकार स्तर पर वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही। एनटीपीसी अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि परियोजना कार्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी और चारापत्ती के मुआवजे के मुद्दे पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इन आश्वासनों के बाद जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थगित करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *