Tue. Mar 24th, 2026

सूबेदार मेजर यशवंत सिंह असवाल स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता 3 से

 देहरादून। सूबेदार मेजर यशवंत सिंह असवाल स्मृति द्वितीय पुरुष, महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 अप्रैल से पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के सिमारखाल खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रदेशभर की खेल टीम हिस्सा ले रही हैं।  प्रतियोगिता क्षेत्र में वॉलीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए सूबेदार मेजर स्वर्गीय यशवंत सिंह असवाल की स्मृति में  उनके पुत्रों एवं ग्रामीणों ने 2025 से यह प्रतियोगिता शुरु की है।  प्रतियोगिता के आयोजक स्वर्गीय मेजर यशवंत सिंह असवाल के बड़े पुत्र रिटायर्ड सूबेदार कुलदीप असवाल ने बताया कि, उनके पिता  का खेलों के प्रति बेहद लगाव था। सेना से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की। श्री असवाल ने बताया कि उनके पिता ने एकेश्वर के विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए उन्हें वॉलीबाल, बास्केटबॉल, खो, खो, हैंडबॉल और फुटबॉल समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि उनके समर्पित खेल भावनाओं को संजोये रखने के लिए उनकी स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित करने करने का निर्णय लिया गया। श्री असवाल ने बताया की यशवंत सिंह असवाल स्मृति  में यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाएगी।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष तीन दिवसीय यशवंत सिंह असवाल स्मृति  वॉलीबाल प्रतियोगिता 3 अप्रैल से शुरू होगी जो 5 अप्रैल तक चलेगी। श्री कुलदीप ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हो चुकी है और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है।  नामांकन शुल्क  500 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 7017579713, 8006324123,  9758558576 और 7626978125  पर कॉल कर नामांकन करा सकती है।  प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय टीम को 11 हजार, तृतीय टीम कोपांच हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। महिला वर्ग में विजेता टीम को 21 सौ, उपविजेता को 11 सौ का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *