Tue. Mar 24th, 2026

एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति को लेकर बैठक

देहरादून। प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान चलाया जाए। उन्होंने मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक प्राप्त करने के साथ कहा कि किस भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। बैठक में पूर्ति विभाग के अफसरों ने बताया कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *