Tue. Mar 24th, 2026

सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत

देहरादून। हल्द्वानी से दिल्ली जा रही कार दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत हो गई। हादसे में हल्द्वानी के 4 युवकों की मौत हो गई।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और सभी को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गयाजहां जांच के बाद डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप रूप से घायल युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान अनिल नेगी, निवासी हल्द्वानी,सुंदर सिंह, निवासी हल्द्वानी, भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी, दयाल सिंह रावत, निवासी अपर मॉल रोड, मेविला कंपाउंड, नैनीताल के रूप में हुई वहीं दुर्घटना में घायल कार चला रहे युवक की पहचान यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पांचों दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दो दिन पहले हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार 5 बजे पांचों कार से दिल्ली के लिए घर से निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *