Tue. Mar 24th, 2026

काश्तकारों का दल पन्त नगर रवाना

उत्तरकाशी।  जिले के 52 प्रगतिशील काश्तकारों का एक दल  पंतनगर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुआ।दल को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने काश्तकारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार से 16 मार्च तक चलने वाले इस मेले में किसान आधुनिक खेती के विभिन्न आयामों, उन्नत बीजों और कृषि यंत्रों की जानकारी प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि खेती में नवाचार समय की मांग है और ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से किसानों को नई तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि हो सकती है।
मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने बताया कि नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के तहत आयोजित इस राज्य स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम में किसान विभिन्न प्रदर्शनी देखने के साथ ही प्राकृतिक खेती से जुड़ी तकनीकों और प्रशिक्षण की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *