अनावश्यक गैस बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं : डीएम
चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जनपद में प्रतिदिन लगभग 2040 घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग रहती है जिसके सापेक्ष घरेलु गैस की उपलब्धता सुचारू रूप से बनी हुई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्कूलों एवं अस्पतालों को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इमरजेंसी के लिए टोल फ्री नंबर 1077 एवं मोबाइल नंबर 9068187120 स्थापित किया गया है, जिस पर जनपदवासी अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय ने उपभोक्ताओं से केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करने की अपील की , ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन एवं गैस एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक घर तक रसोई गैस की आपूर्ति समय पर एवं सुचारू रूप से बनी रहे।
