तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ समापन
देहरादून। लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का आज हर्षोल्लासपूर्ण समापन हुआ। इन तीन दिनों में आगंतुकों के चेहरों पर दिखाई दी प्रसन्नता ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। पुष्प प्रदर्शनी, रंगोली, बाल चित्रकला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त करने वाली सभी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प की दिशा में नवाचार को आधार मानते हुए इस उत्सव में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक सोच का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उत्तराखण्ड की समृद्ध जैव-विविधता, उभरती हरित अर्थव्यवस्था और किसानों की आय वृद्धि के प्रयासों के साथ यह वसंतोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, सामूहिक सहभागिता और सतत विकास का प्रेरक उत्सव बनकर उभरा, जिसने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प को और अधिक सशक्त किया।
