Fri. Jun 5th, 2026

वाहन खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा में आज शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 11 माह के एक शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची राहत एवं बचाव दल के टीम ने वाहन सवारों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुँचाया।   दुर्घटना में घायल पांच लोगों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर से एक परिवार शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान बसोली के समीप चुराड़ी बैंड पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *