Thu. Feb 19th, 2026

जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित

पौड़ी। स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मार्च माह में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाए, ताकि विभागीय कार्यों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी रूप से साझा की जा सके।
जिला सूचना अधिकारी/सदस्य सचिव योगेश पोखरियाल ने पूर्व निर्देशों के अनुपालन की आख्या प्रस्तुत की। गढ़वाल पत्रकार परिषद को सर्किट हाउस क्षेत्र में आवंटित भूमि के संबंध में जिलाधिकारी ने अभिलेखीय परीक्षण कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाचार पत्रों के बिलों के दर सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने और पत्रकारों के चिन्हीकरण हेतु सूचना निदेशालय से पत्राचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से स्वरोजगार व प्रेरणादायी कार्यों को प्रमुखता देने और संवेदनशील मामलों की सूचना सीधे प्रशासन को देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *