Fri. Apr 10th, 2026

पिटकुल निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा

चमोली। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिटकुल के अधिकारियों एवं संबंधित परिवारों के साथ एक सार्थक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिटकुल निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान संबंधित परिवारों ने जिलाधिकारी के समक्ष पिटकुल निर्माण के लिए भूमि देने की सहमति प्रदान की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ अरोड़ा को निर्देशित किया कि तत्काल एजेंडा तैयार कर बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाए, ताकि शासनादेश जारी होने पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एई पिटकुल मु० शाहवेज तथा मंगरोली, नंदप्रयाग के भूमि धारक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *