जनगणना करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की
पौड़ी। निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपद गढ़वाल में जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से मानव संसाधन नियुक्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। चार्ज जनगणना अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि तकनीकी सहयोग के लिए 2 तकनीकी सहायक एवं 1 एमटीएस पद पर नियुक्ति प्रस्तावित है। तकनीकी सहायक हेतु अधिकतम मानदेय ₹25,000 प्रतिमाह तथा एमटीएस हेतु ₹18,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र एजेंसियां दिनांक 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक निविदा प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकती हैं। नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा कार्य समाप्ति के बाद स्वतः समाप्त मानी जाएगी।
