जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
उत्तरकाशी। जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, जीवनरक्षक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई। जिला एवं महिला चिकित्सालय की सुरक्षा, सीसीटीवी, पार्किंग, भवन मरम्मत, विद्युत री-वायरिंग, सोलर लाइट, जलापूर्ति, ट्रॉमा सेंटर, आवासीय सुविधाओं और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की गई। गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान ने गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्वीकृत प्रस्तावों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
