Mon. Feb 9th, 2026

वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर द्वारा आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेले के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक को ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्टॉलों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच और उत्पादों को बाजार मिल सके। मेले के शुभारंभ हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *