Thu. Feb 5th, 2026

ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया

गोपेश्वर। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी. सती, नायब तहसीलदार चमोली दीपशिखा, कांग्रेस पार्टी से मदन लोहानी तथा भारतीय जनता पार्टी से अनिल किशोर सिंह नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *