Tue. Feb 3rd, 2026

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत

काशीपुर। गिन्नीखेड़ा क्षेत्र में सोमवार तड़के दिल्ली से लौट रही एक कार को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपित डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया  है। हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे  गिन्नीखेड़ा तहसील के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने  कार को टक्कर मार दी।  हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में  आकाश दीप, गुरजिन्दर पुत्र स्व. अवतार सिंह निवासी भरतपुर, काशीपुर व मो. खादिम पुत्र मुनवर हुसैन निवासी अफजलगढ़, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रोफेसर नईम निवासी अफजलगढ़, यूपी व राजे आलम निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *