Sat. Feb 7th, 2026

वर्दी सामग्री खरीद वित्तीय गड़बड़ी मामले में निदेशक होमगार्ड निलंबित

logo

देहरादून। सरकार ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह मामला मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान हुई वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर में पारदर्शिता की कमी और नियमों का उल्लंघन पाया गया। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा की ओर से शासन को सौंपी गई रिपोर्ट में इन अनियमितताओं का जिक्र किया गया था। नए महानिदेशक पीवीके प्रसाद ने 2025-26 के लिए उसी महंगे रेट पर टेंडर जारी होने पर इसे पकड़ा और तुरंत कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *