Sun. Nov 22nd, 2026

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

logo

हल्द्वानी। शनिबाजार की आड़ में सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बरेली रोड पर मंडी गेट के सामने से रेलवे फाटक तक लगे फड़-ठेले आदि हटाए। इस दौरान टेबल, बेंच, तख्त समेत तीन ट्रॉली सामान जब्त किया। व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं चली।
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह और निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान वहां नाले पर किए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इनमें पांच कच्चे कब्जे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *