Sun. Nov 22nd, 2026

कोटद्वार निवासी तीन परिवारों के सात लोगों की मौत

logo

देहरादून। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी तीन परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सौरभ के परिवार के लोग बेटी के जन्मदिन के मौके पर कोटद्वार से गुजरात गए थे। गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने बताया कि तीनों परिवार गुजरात के रण क्षेत्र में घूमने गए थे। वहां से लौटते समय शनिवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेकरिया क्षेत्र के पास उनकी कार सामने से आ रहे टेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में गढ़वाल राइफल्स के नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई। वहीं, सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षिता की मौत हो गई।हादसे में नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गोसाईं और मासूम बेटी वामिका की भी मौत हो गई। सौरभ सिंह नेगी का परिवार कोटद्वार के लालपुर में गढ़वाली टंकी के पास रहता था। राजेश सिंह रावत का परिवार सिमलचौड़ और नितिन गुसाईं का परिवार मोटाढाक में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *