Fri. Dec 5th, 2025

पौड़ी के घुड़दौड़ी में खुला प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर

logo

देहरादून।  प्रदेश का पहला जेन-जी डाकघर पौड़ी गढ़वाल के घुड़दौड़ी स्थित अभियांत्रिकी संस्थान में शुरू हुआ। तहसील पौड़ी के अन्तर्गत घुड़दौड़ी स्थित गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित यह जेन-जी डाकघर तकनीक और नवाचार की नई सोच से परिपूर्ण है। यह जेन-जी डाकघर पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्पर्श देता है। जेन-जी डाकघर का शुभारंभ करते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि भारतीय डाक सेवा न केवल देश की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है, बल्कि आज भी यह जनता की जरूरतों के सबसे निकट और सबसे विश्वसनीय सेवाओं में शुमार है। उन्होंने कहा कि जेन-जी डाकघर आधुनिक तकनीकों से लेस किया गया हैै। जेन-जी डाकघर के माध्यम से डाक विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *