Sat. May 2nd, 2026

पति ने पत्नी की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने

logo

नारायणबगड़ (चमोली) प्रखंड के छैकुड़ा गांव में झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार छैकुड़ा गांव के महावीर प्रसाद देवली की अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महावीर ने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और रात में ही पत्नी के शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर आ गया। मृतका का बड़ा बेटा विनय घर पहुंचा तो पिता से मां के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बीते दिन से लापता है। उसने मां की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल पाया। उसने रात में पुलिस चौकी नारायणबगड़ में मां के लापता होने की सूचना दी। सुबह पुलिस ने छैकुड़ा गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की और शक होने पर महावीर प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल करते हुए पत्नी के शव को गदेरे से बरामद करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *