Sat. Jun 6th, 2026

संतों व धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। देश भर से आए संतों व धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट की। संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा की। कहा, उत्तराखंड सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास का केंद्र बन रहा है। संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को देवभूमि के धर्म संरक्षक की उपाधि दी। संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है। संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला नेतृत्व प्रदान किया है। उनके प्रयासों से देवभूमि की मूल आत्मा और सनातन विरासत सुरक्षित और सुदृढ़ हुई है। संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *