Thu. Jun 25th, 2026

प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया लोक पर्व ईगास

logo

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में भी हर्षोल्लास से ईगास मनाया गया। देहरादून में मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय में आयोजित इगास कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई लोग शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास पर्व हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोक आस्था और सामूहिक भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं, उन्हें बचाना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कलाकारों और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के उत्थान, लोक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। गौरतलब है कि इगास, दीपावली के 11वें दिन एकादशी को मनाया जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों में इगास-बग्वाल मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *