Tue. Jun 23rd, 2026

सुरेखा डंगवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

logo

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान स्वरूप दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दून विश्वविद्यालय का यह कदम शैक्षणिक संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्य संस्थान भी इसी प्रकार आपदा राहत कार्यों में सहयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से संचालित कर रही है और जन सहयोग से ये कार्य और प्रभावी हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *