Wed. Jun 17th, 2026

स्वास्थ्य केंद्रों में NQAS प्रमाणन प्राप्त करने के निर्देश

logo

देहरादून। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन के लिए जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक बागेश्वर मनोज पुरोहित ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भटोली, पंद्रहपाली, सातरतबे, देवलचौरा एवं लौबांज के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की और अवगत कराया कि बजट के अभाव में इन चिकित्सा केंद्रों का NQAS प्रमाणन कार्य लंबित है। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक बजट प्रबंधित कर इन चिकित्सा केंद्रों का शीघ्र NQAS प्रमाणन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा और समयबद्ध रूप से लक्ष्यों को पूरा करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *