Wed. Jun 17th, 2026

ग्रामिण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

logo

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामिण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) एवं प्रायोजक बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2009 से 21 जुलाई 2025 तक संस्थान द्वारा 314 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 8812 प्रतिभागियों को विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं प्रभाव की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए और निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि युवाओं को स्थायी व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराए और उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जिले में आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *