केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री से मिले सतपाल महाराज
देहरादून पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 2025-26 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत उत्तराखंड को 193.84 करोड़ की धनराशि दिए जाने पर आभार जताया है। सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) से कहा कि हिमालयी राज्य एवं दुर्गम परिस्थितियों के दृष्टिगत समस्त त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों का ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यकम कराया जाना अति आवश्यक है। इसलिए क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण के लिए अधिक से अधिक धनराशि उत्तराखंड के लिए मांग की।
