Sun. Apr 26th, 2026

शौर्य दिवस पर शहीद रणबांकुरों को किया नमन

logo

बागेश्वर।   प्रदेशभर में आज शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। बागेश्वर जिले में भी शौर्य दिवस  पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया । इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की  और उनके बलिदान को याद किया। शौर्य दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई जब भागीरथी मंडलसेरा बाईपास से डिग्री कॉलेज गेट तक क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे तहसील परिसर से नुमाइशखेत तक प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह 9 बजे शहीद स्मारक तहसील परिसर में शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य कार्यक्रम नुमाइशखेत में आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *