Sat. Sep 21st, 2024

गौला नदी में शव मिलने से सनसनी

हल्द्वानी। गौला नदी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। माना जा रहा है कि आपदा के दौरान व्यक्ति की मौत हुई हो। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
गुरुवार की सुबह गौला पुल के नीचे कुछ लोग घुमने के लिए गए थे। इसी बीच उन्हें एक युवक का शव नदी के किनारे दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना बनभूलपुरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस के अनुसार आपदा के दौरान व्यक्ति के मौत की आशंका है। उसका शव गौला में बहकर आने से मना नहीं किया जा सकता है। मृतक के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार शव दूर से बहकर आया है। पत्थरों में टकराने से शव में चोट के निशान हो सकते हैं। हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।शव से दुर्गंध उठने लगी है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के शरीर में कपड़े भी नहीं है। चेहरा पानी में सूज जाने के कारण पहचान करने में परेशानी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *