Thu. Jun 18th, 2026

डीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

logo

देहरादून। पौड़ी जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने श्रीनगर नगर क्षेत्र के गंगा दर्शन मोड़ स्थित गौशाला, निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, गंगा संस्कृति केंद्र, अलकेश्वर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को विस्तारित करने एवं पशु रख रखाव के लिए गाइडलाइन अनुसार समिति गठन के निर्देश देते हुए जियो टैग वाले पशुओं को उनके स्वामियों तक पहुंचाने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गांव स्तर पर पशुओं की टैगिंग करने को कहा, ताकि पशुओं के मालिकों की पहचान स्पष्ट हो सके। तहसील निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बड़े बकायेदारों से वसूली की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिये। निर्माणाधीन गंगा संस्कृति केंद्र का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने संस्कृति केंद्र को पहाड़ी शैली में विकसित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *