Tue. Mar 3rd, 2026

महेंद्र भट्ट ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में वर्तमान पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद महेंद्र भट्ट का फिर से निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि, कल एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री धामी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा गया लेकिन प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन प्रस्तुत हुआ इस कारण उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *