Thu. Apr 30th, 2026

कार खाई में गिरी, तीन की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर  जजरेड खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायल व्यक्ति को उप जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव खाई से बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया।थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है । स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *