Thu. Apr 30th, 2026

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

logo

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के सीवरेज कार्यों की सात योजनाओं के लिए 3147.32 लाख, उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर की दो योजनाओं के लिए 97 लाख की धनराशि की वित्तिय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत चमोली जिले के हल्दापानी के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य के लिए 778.97 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के विधान सभा क्षेत्र कपकोट क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट को उप जिला चिकित्सालय बनाये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री में चमोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थराली को उच्चीकृत करते हुए नवीन स्थान कुलसारी में उप जिला चिकित्सालय बनाने के लिए मानकों में शिथिलता प्रदान किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *