Fri. May 1st, 2026

आयुष मेले का किया आयोजन

logo

बागेश्वर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत पूर्व निर्धारित गतिविधियों की श्रृंखला में आज ब्लॉक सभागार बागेश्वर में आयुर्वेद विभाग द्वारा एक वृहद आयुष मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगाई, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने किया। मेले में जनसामान्य को आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की पारंपरिक चिकित्सा सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई। आयुष मेले में पंचकर्म चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग चिकित्सा, जलौका द्वारा रक्तमोक्षण, क्षार सूत्र चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, योग परामर्श, रक्त परीक्षण सहित गैर संचारी व संचारी रोगों की चिकित्सा सेवाएं दी गईं। इसके साथ ही जड़ी-बूटी प्रदर्शनी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें स्थानीय एवं औषधीय महत्व की वनस्पतियों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि योग जीवन का महत्वपूर्ण आयाम है। हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वही कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि आज योग काफी महत्वपूर्ण है। तनाव पूर्ण जीवन से बचने के लिए योग काफी जरूरी है। योग करने से काफी बीमारियों से बचा जा सकता है। योग का देश ही नहीं विदेश में भी अपनाया जा रहा है। योग से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे होने वाले लाभों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति आज के युग में लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाव और नियंत्रण में बेहद कारगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *