Thu. Apr 30th, 2026

रक्तदान शिविर किया आयोजित

logo

अल्मोड़ा।  विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के रक्तकोष में बृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉक्टर एच सी गाड़कोटी ने रक्तदाता दिवस और रक्तदान के बारे में रक्तदाताओं को बताया, और कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है, उन्होंने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने को कहा। शिविर में रेडक्रॉस समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया , वही नगर के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन जोशी और उनकी पत्नी स्मिता जोशी ने भी रक्तदान किया, और समाज को मानव जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करने का संदेश दिया। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉक्टर एच सी गाड़कोटी ने कहा कि आज विश्व रक्तदाता दिवस है, इस उपलक्ष्य में रेडक्रॉस समिति द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित किया गया, उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति अल्मोड़ा द्वारा रक्तदान के लिए समय समय पर शिविर लगाए जाते हैं, जिससे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के रक्त कोष में रक्त की कमी नहीं रहती। रेडक्रॉस समिति के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे सी दुर्गापाल ने रक्तदाता दिवस के बारे में जानकारी दी, और कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, रक्तदान से मानव शरीर में रक्त बढ़ता है, इसलिए रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *