Fri. May 1st, 2026

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

logo

देहरादून। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच एक बार फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज प्रदेश में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी और उधम सिंह नगर में बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग ने राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के कमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों तथा गढ़वाल क्षेत्र के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *