Wed. Aug 26th, 2026

योग दिवस की तैयारी में मिनी मैराथन का आयोजन

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के तहत गुरुवार को बागेश्वर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौड़ में स्कूली छात्रों, युवाओं, अधिकारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. निष्ठा कोहली, डॉ. पंकज पंत और क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *