Fri. May 1st, 2026

तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने किया योगाभ्यास

logo

देहरादून। उत्तरकाशी में 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने योगाभ्यास किया। वहीं आयुर्वेदिक अस्पताल बरसाली के डॉक्टरों और योग अनुदेशकों ने अधिकारियों और सैनिकों को योग के महत्व की जानकारी दी। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की मातली में स्थित बटालियन में योग दिवस का आयोजन किया गया। योग अनुदेशक नमिता बिष्ट, देवेश चंद्र ने करीब 200 अधिकारियों और जवानों को योग की विभिन्न आसनों की जानकारी देकर उनका अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *