Tue. Jun 23rd, 2026

तेज बहाव की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

logo

ऋषिकेश। तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई। ऋषिकेश में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तीन बच्चियां नदी में नहाने के वक्त तेज बहाव में बह गई। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। तीन बच्चियां आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गई और नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को बचा लिया, लेकिन अन्य का पता नहीं लगा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर अन्य दोनों डूबी बच्चियों के शव बरामद कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *