अवैध कब्जों पर दिया नोटिस
देहरादून। वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा करके बैठे लोगों को नोटिस दिए जाने शुरू हो गए है। देहरादून के अधोईवाला में आज 50 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस में पूछा गया है कि वह किस हैसियत वक्फ़ में दर्ज आठ नंबर की संपत्ति पर कब्जा करके बैठे हैं। जिसमें जल्द जवाब की अपेक्षा की गई है। इस मामले को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब ने कहा है कि नया अमेंडमेंट आने के बाद कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है की जब अवैध कब्जा हो रहा था उस समय यह क्यों होने दिया गया, जिसके चलते अब यह नोटिस मुतावल्ली जारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी से भी मांग की गई है कि वह भी दून स्थित अधोईवाला में वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर बैठे लोगों की जानकारी दे ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। शादाब समझने अभी बताया कि यदि अवैध कब्जा धारियों की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आया, उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
