सतपुली पहुंची मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुडा बिलखेत माता की डोली
देहरादून। आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुडा बिलखेत माता की डोली आज गंगा स्नान के लिए सतपुली पहुंची जिसका कि स्थानीय व्यापारियो ने स्वागत किया और माता से आशीर्वाद लिया पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र सेलवाल के नेतृत्व में पहुंचने पर व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदीप नेगी प्रेम सिंह रावत सहित व्यापारियों ने डोली में सहभागिता निभाई।
