कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो कि अब 10 पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में पांच नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है इसमें एम्स ऋषिकेश की दो डॉक्टर की शामिल है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं। कोरोना की बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है। बुधवार को 19 मरीजों की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इनमें से पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से दो प्रदेश के निवासी हैं। जबकि अन्य तीन मरीज हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। प्रदेश भर में अभी कोरोना के छह मरीज एक्टिव हैं। इसमें से ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों में अलर्ट भी जारी किया गया है।
