Tue. Mar 3rd, 2026

उत्तराखंड के तीन हस्तियों को पदमश्री से सम्मनित किया

logo

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के तीन हस्तियों को पदमश्री से सम्मनित किया। राधा भट्ट को सामाजिक कार्य, ह्यूग गैंट्जर और कोलीन गैंट्जर (मरणोपरांत) को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया। पदमश्री से सम्मानित राधा भट्ट उत्तराखंड की प्रसिद्ध समाज सेविका हैं। वह राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चों की सेवा करती रही हैं। उन्होंने विकास के सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रमों को चलाने के लिए पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग ग्राम स्वराज्य मंडल की स्थापना की। उन्होंने 1975 में चिपको आंदोलनों में में भी भाग लिया। उन्हें जमनालाल बजाज पुरस्कार, गोदावरी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार, मुनि संतबल पुरस्कार और स्वामी राम मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। वहीं पदमश्री से सम्मानित ह्यूग गैंट्जर और उनकी पत्नी स्व. कोलीन गैंट्जर की उत्तराखंड के प्रसिद्ध यात्रा वृतांत लेखक के तौर पर पहचान है। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त होने के उपरांत ह्यूग व उनकी पत्नी ने यात्रा वृतांत लेखन की विशिष्ट शैली की शुरुआत की। उन्होंने 3,000 से अधिक लेख, और 30 से अधिक पुस्तकें लिखीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *