Fri. Jun 5th, 2026

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी होली की बधाई

देहरादून। देशभर में कल होली पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कल देर शाम होलिका दहन किया गया। चंद्र ग्रहण सूतक के चलते होली कल खेली जायेगी।
होली पर्व को देखते हुए बाजार में खूब रौनक बनी हुई है। लोग रंग, पिचकारी और जरूरी सामग्री की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इस बीच, राज्यपाल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को सामाजिक सद्भाव तथा एकता का प्रतीक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *