Tue. Dec 16th, 2025

नीलापानी घाटी में अविजित चोटी का आरोहण किया

logo

उत्तरकाशी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 20 सदस्यीय दल ने भारत-चीन अंतराष्ट्रीय सीमा पर नीलापानी घाटी में अविजित चोटी का आरोहण किया। टीम ने बीते 27 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 45 मिनिट पर समुद्रतल से करीब 6,054 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चोटी का आरोहण किया। यह उस क्षेत्र में पहला सफल अभियान है। राज्य गठन की 25 वीं वर्षगांठ पर एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने पांच अप्रैल को 20 सदस्यीय दल को भारत-चीन अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अनाम चोटी के आरोहण के लिए रवाना किया। टीम ने स्थानीय गाइडों के साथ यह अभियान नेलांग और नीलापानी क्षेत्र में शुरू किया। नीलापानी में बेस कैंप बनाकर टीम ने अपना अभियान शुरू किया। अत्यधिक बर्फ और क्रेवाश के बीच जवानों ने बीते 27 अप्रैल को सुबह पोने दस बजे करीब 6054 मीटर ऊंची अनाम चोटी का आरोहण किया। यह उस क्षेत्र में एसडीआरएफ की ओर से चलाया गया पहला सफल अभियान है। इसके माध्यम से सीएम के निर्देश पर हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्वत श्रखलाओं में साहसिक प्रदेश में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के संकल्प को आगे बढ़ाते प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में स्थानीय गाइड विनोद पंवार, पासांग, नरेश, खुशहाल राणा ने एसडीआरएफ की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *