Wed. Mar 4th, 2026

अनियंत्रित होकर धौली नदी में गिरा ट्रक

logo

गोपेश्वर। जोशीमठ जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी में काम पर लगा एक ट्रक अनियंत्रित होकर धौली नदी में जा गिरा हादसे में ट्रक चालक उस्मान फैजी(45), निवासी झारखंड लापता हो गया है। सूचना पर  मौके पर पहुंची  एसडीआरएफ और गढ़वाल स्काउट की टीम लापता चालक की खोजबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक सुबह करीब 3 बजे मलबा को डंपिंग जोन में डाल रहा था । इसी दौरान चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और चालक समेत ट्रक  नदी में जा गिरा।  हादसे की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव दल  ने अभियान चलाया लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *